फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशप की कुर्सी पर 11 पादरियों की दावेदारी: 20 वोटों से चुना जाएगा नया नेतृत्व, 27 नवंबर को दिल्ली में फैसला

Sun, 15 Nov 2026 10:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डायोसिस ऑफ आगरा के नए बिशप के चयन के लिए 27 नवंबर को दिल्ली में चुनाव होगा 11 पादरियों की दावेदारी के बीच केवल 20 मतदाता बैलेट पेपर से नए नेतृत्व का फैसला करेंगे।
 
विज्ञापन
Bishop - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायोसिस ऑफ आगरा के नए बिशप के चयन के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस पद के लिए 11 पादरियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इतने बड़े धार्मिक और शैक्षिक नेटवर्क का नेतृत्व केवल 20 मतदाताओं के मतों से तय होगा। चुनाव 27 नवंबर को दिल्ली स्थित सीएनआई भवन में कराया जाएगा।
विज्ञापन


डायोसिस ऑफ आगरा का नेटवर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक फैला है। इसमें धार्मिक और शैक्षिक गतिविधियां शामिल हैं। चुनाव में डायोसिस ऑफ आगरा के 10 सदस्य और चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) सीनेट के 10 सदस्य मतदान करेंगे। डायोसिस के मतदाताओं में पांच पादरी और पांच गैर-पादरी शामिल हैं। सीएनआई सीनेट की ओर से संयोजक, महासचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे।

सभी 11 प्रत्याशियों को 20 मतदाताओं के सामने अपना विजन प्रस्तुत करने के लिए 30-30 मिनट का समय मिलेगा। उन्हें डायोसिस के संचालन, समाज में एकता और संस्थाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की कार्ययोजना बतानी होगी। इसके बाद 20 मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देंगे। 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रत्याशियों की बात सुनी जाएगी। दोपहर एक बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रत्याशी
1- रेव. ज्योति सैमुअल सिंह
2- रेव. रोशन लाल

3-रेव. अनीश क्रिस्टोफर जैकॉब
4-रेव. अमन अभिषेक प्रसाद

5- रेव. अश्विन आर्थर प्लोमर
6- रेव. राजीव चंद

7- रेव. पारितोष अभिषेक नोएल
8- रेव. हेरोल्ड अभिताभ

9- रेव. संतोष पांडेय
10- रेव. नथानिएल दास

11- रेव. वेबस्टर सैमुअल जेम्स
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें