फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: एक कड़ी से जुडे़ संघ पदाधिकारी सहित 11 कोरोना मरीज, ऐसे फैला संक्रमण

Tue, 28 Apr 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैला कोरोना वायरस 
  • संघ पदाधिकारी के संपर्क से पांच और कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क से छह लोग हुए संक्रमित 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रविवार को एक साथ 17 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। संक्रमण के 11 केस ऐसे हैं, जिनकी कड़ी कहीं न कहीं एक दूसरे से जुड़ी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी के संपर्क से पांच और कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में आए छह लोग हुए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


19 अप्रैल को महापौर नूतन राठौर के कैंप कार्यालय से जुड़ा कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित मिला था। इंदिरा नगर निवासी यह ऑपरेटर 16 अप्रैल को तबियत खराब होने पर स्वयं जांच कराने पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया। यहां से शुरू हुई संक्रमण के जांच की एक लंबी शृंखला। 

कर्मचारी के पॉजिटिव आने पर महापौर सहित उनके पूरे स्टाफ और पार्षदों ने जांच कराई। राहत की बात रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन इस कर्मचारी के संपर्क में आने से छह लोगों की जांच रिपोर्ट रविवार की रात पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में गए थे संघ पदाधिकारी

उधर, आरएसएस से जुडे़ एक बुजुर्ग पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संघ के पदाधिकारी बताते हैं कि वो 14 अप्रैल को महापौर द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में गए थे। कैंप कार्यालय के कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद उन्होंने खुद जांच कराई थी। 

संघ पदाधिकारी मोहल्ला टीला पत्थर निवासी हैं और कंप्यूटर ऑपरेटर का निवास इंदिरा नगर में है। रविवार रात को कोरोना पॉजिटिव मिले 17 लोगों में से चार लोग संघ पदाधिकारी के घर के सदस्य हैं। इनमें संघ पदाधिकारी का नौ माह का नाती भी शामिल हैं। 

इनके संपर्क में रहने वाले संघ के एक अन्य स्वयंसेवक भी संक्रमित मिले। यह मालवीय नगर के रहने वाले हैं। यह स्वयंसेवक भी स्वागत समारोह में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि हो सकता है कि संघ के पदाधिकारी पहले से संक्रमित हों और उन्हें जानकारी जांच के बाद हो सकी। ऐसे में संपर्क में आने वाले संक्रमित होते चले गए। 
विज्ञापन

इधर, स्वास्थ्य विभाग के सामने संकट है कि संघ से जुडे़ इन लोगों के साथ भाजपा के कुछ लोग भी पिछले दिनों लगातार भोजन, राशन पैकेट वितरण के साथ-साथ कोरोना फाइटरों का सम्मान करते रहे हैं। ऐसे में एक बडे़ खेमे में खलबली है। 

23 अप्रैल को भेजे गए थे सभी के नमूने 

इन सभी के सैंपल 23 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार शाम रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज के ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं शीतल खां निवासी एक महिला जमाती के संपर्क में आए संक्रमित मरीज से संक्रमित हो गई है।

लॉकडाउन तोड़कर इन्होंने भी किया परिवार के लोगों को संक्रमित 
- लॉकडाउन तोड़कर कुछ स्वयंसेवक और भाजपा से जुडे़ लोग समाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे। 
- पहाड़ में एक दूधिया ने अपनी बेटी और पत्नी को कोरोना से संक्रमित कर दिया।
- मोहम्मपुर चौकीगेट पर महिला दवा लेने को निकली थी। इसी कारण परिवार के चार अन्य लोग संक्रमित हो गएहैं।
- नेहरू नगर में युवक ने लॉकडाउन तोड़ा तो उसके परिवार और एक पड़ोसी सहित छह लोग संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें