फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में चिकित्सक समेत पांच और ने कोरोना से जीती जंग, अब तक 54 हुए ठीक

Tue, 28 Apr 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ठीक होने के बाद पांच मरीज डिस्चार्ज किए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में भर्ती पांच और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इसमें एक चिकित्सक भी शामिल है। सोमवार को सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक आगरा के 54 संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र के एक हॉस्पिटल के 38 वर्षीय चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद यह पूरी तरह स्वस्थ हो गए। इन्हें शाम को छुट्टी दे दी गई।

उधर, रकाबगंज स्थित एक हॉस्पिटल के लैब टेक्नीशियन की संक्रमित पत्नी, भगवान टॉकीज के पास स्थित हॉस्पिटल के संपर्क में आने से संक्रमित हुई थाना एत्माद्दौला निवासी युवक की 38 वर्षीय पत्नी, 12 साल की बेटी और राजा की मंडी क्षेत्र निवासी कारोबारी की 51 साल की पत्नी को भी डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के मोहल्ला नयावास निवासी कपड़ा व्यापारी मथुरा के नयति अस्पताल में कोरोना की जंग जीतकर घर लौट आया है। मोहल्ले के लोगों ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

46 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जल्द जाएंगे घर

कोरोना से जंग में 46 और जीत के करीब पहुंच गए हैं। इनकी एक रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब इन्हें आइसोलेशन वार्ड से क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। यहां का समय पूरा करने के बाद इन्हें घर भेजा जाएगा।  

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। पॉजिटिव के बाद इनकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीसरी रिपोर्ट का इंतजार है। लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जाता है। 

राहत की बात यह भी है कि अब कोई नया जमाती पॉजिटिव नहीं आया है। श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क से जुड़े किसी नए व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें