फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: इंजीनियर के घर में 11.50 लाख के जेवर चोरी, बच्चों की गुल्लक भी तोड़ी

Tue, 24 May 2022 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में चोरों ने इंजीनियर के घर के निशाना बनाया। घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ चोर बच्चों की गुल्लक तोड़कर उसमें से भी पैसे चोरी कर ले गए। 
 
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक में चोरों ने इंजीनियर प्रमोद वर्मा के घर को रविवार रात अपना निशाना बनाया। 11.50 लाख के जेवरात, 50 हजार रुपये और बच्चों की गुल्लक से रकम निकाल ले गए। एक चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


प्रमोद वर्मा गुरुग्राम की एक कंपनी में ब्रिज इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कॉलोनी के रहने वाले एक परिवार में 20 मई को शादी थी। रविवार रात को उनके घर में कार्यक्रम होना था। इसके लिए वो रात को डेढ़ बजे परिवार सहित रिश्तेदार के घर आए थे। रिश्तेदार के घर में ही रुक गए। दस बजे घर आए तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा था।
चोरों ने कमरे में घुसने के लिए गेट की कुंडी तोड़ दी थी। 

घर में प्रवेश करने के बाद अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर, 50 हजार रुपये, हीरे के कान के कुंडल और बच्चों की गुल्लक भी तोड़कर रुपये ले गए। जेवर का वजन 20 तोले के आसपास है। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें एक चोर नजर आया है। चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। इसकी मदद से पुलिस तलाश में लगी है।  पुलिस को आशंका है कि रेकी करके वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें