फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र का पाप: स्कूल टीचर पर आया दिल, ट्यूशन पढ़ने आया...फिर की ऐसी हरकत; शिक्षिका शर्म से पानी-पानी

Sat, 05 Oct 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

10वीं कक्षा के छात्र का अपनी ही स्कूल टीचर पर दिल आ गया। उसने बहाने से ट्यूशन पढ़ना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने शिक्षिका के गंदे वीडियो बना लिए। फिर उसे ब्लैकमेल कर पास बुलाने लगा। मना करने पर आरोपी छात्र ने ऐसी हरकत की, जिससे शिक्षिका शर्म से किसी से नजर भी नहीं मिला पा रही है। 

 
विज्ञापन
शिक्षिका सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक शिक्षिका का अपने ही स्कूल के दसवीं के छात्र ने शारीरिक शोषण किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। शिक्षिका के दूरी बनाने पर दोस्तों को वीडियो भेज दिया। वह भी अपने पास बुलाने का दबाव बनाने लगे। बात नहीं मानने पर इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वीडियो अपलोड कर दिया। मिशन शक्ति अभियान से पीड़िता को सहायता मिली। वह पुलिस के पास पहुंची। शुक्रवार को तीन छात्रों को पकड़ लिया। एक और की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन





 
Trending Videos

पीड़िता शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह मथुरा के जैत क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षिका थीं। वहीं पर किराये पर कमरा लेकर रहती थीं। कक्षा 10वीं का छात्र पढ़ाई में कमजोर था। इस पर वो शिक्षिका से अतिरिक्त कक्षाएं लेने लगा। इस दाैरान बातों में लेकर शिक्षिका को जाल में फंसा लिया।
 

उसने मोबाइल से वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। उन्होंने छात्र का नंबर ब्लॉक कर दिया। इस पर उसने अपने गांव के तीन युवकों को वीडियो दे दिए। वह व्हाट्स एप पर वीडियो भेजकर मिलने के लिए आने का दबाव बनाने लगे। इंस्टाग्राम पेज बनाकर वीडियो अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

इसका पता चलने पर शिक्षिका खुदकुशी की सोचने लगी। पिछले दिनों पुलिस शिक्षिका के मोहल्ले में मिशन शक्ति अभियान के लिए गई थी। इससे उन्हें हिम्मत मिली। उन्होंने डीसीपी सिटी सूरज राय से गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को पकड़ लिया। पेज बनाने वाले युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें