कासगंज। जिले की 10 निकायों में बृहस्पतिवार को नामंकन वापसी की प्रकिया पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के 11 एवं सदस्य पद के 46 आवेदक मैदान से हट गए। इसके बाद अब अध्यक्ष पद 103 एवं सदस्य पद पर 601 प्रत्याशी मैदान में हैं। अमांपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के सबसे अधिक 5 प्रत्याशी मैदान से हटे हैँ।
नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए
शहर के श्रीगणेश इंटर कॉलेज नामांकन स्थल पर सबसे अधिक 24 नामांंकन वापस हुए। जिसमें कासंगंज नगर पालिका के लिए सदस्य पद के 9, सोरोंजी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के 2 एवं सदस्य पद के 11, बिलराम नगर पंचायत में अध्यक्ष का 1 एवं सदस्य के 4 नामांकन वापस हुए। कासगंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद का कोई नामांकन वापस नहीं हुआ।
पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज में 14 नामांकन वापस हुए। जिसमें गंजडुंडवारा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं सदस्य पद के लिए 5, पटियाली नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए 1, मोहनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं सदस्य पद के लिए एक, भरगैन में सदस्य पद के लिए 1, सिढ़पुरा में अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं सदस्य पद के लिए 3 नामांकन वापस हुए। सहावर तहसील परिसर में 16 नामांकन वापस हुए। जिसमेंसहावर नगर पंचायत में सदस्य के 9, अमांपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 5 एवं सदस्य पद के 2 नामांकन वापस हुए।
4 सदस्य हो गए निर्विरोध
कासगंज। निकाय चुनाव में 4 सदस्य निर्विरोध हो गए। सोरोंजी के वार्ड 16 में एक नामांकन हुआ था, जिससे प्रत्याशी निर्विरोध हो गया। गंजडुंडवारा में वार्ड 15 से 2 नामांकन वापस हो गए। इसके बाद 1 नामांकन रह जाने से प्रत्याशी निर्विरोध हो गया। भरगैन के वार्ड 7 व 11 में 1-1 नामांकन हुआ। जिससे दोनों प्रत्याशी निर्विरोध हो गए। अब इन चार वार्डों में मतदान नहीं होगा।
घट गई प्रत्याशियों की संख्या
कासगंज। जिले की 10 निकायों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या में इस बार गिरावट आ गई। वर्ष 2017 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 131 एवं सदस्य पद के लिए 690 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत अजमाई। जबकि 2023 के चुनाव में अध्यक्ष पद के 102 एवं सदस्य पद के 601 प्रत्याशी मैदान में हैँ।
नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति
निकाय- अध्यक्ष- सदस्य
नगर पालिका कासगंज- 11-116
नगर पालिका सोरोंंजी-11-73
नगर पालिका गंजडुंडवारा- 10-106
नगर पंचायत बिलराम- 12-31
नगर पंचायत पटियाली-11-50
नगर पंचायत भरगैन-11- 30
नगर पंचायत मोहनपुर- 5-20
नगर पंचायत सिढ़पुरा-12-79
नगर पंचायत सहावर -10-61