फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा घेरे में जमा की जाएंगी ईवीएम

विज्ञापन
जाट आंदोलन: पैरामिलिट्री फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। प्रशासन ने स्ट्रांग रूम पर कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया है। मंगलवार देर रात तक पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर गल्ला मंडी स्थित स्टॉक रूम पर पहुंचेंगी। अधिकारियों ने सोमवार शाम स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

ईवीएम के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में बाहर और भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंगलवार शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां बूथों से स्ट्रांग रूम पर रवाना होने की तैयारी करेंगी। रात तक पार्टियां मंडी स्थल पहुंचेंगी। यहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा की जाएंगी। कासगंज विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां सबसे पहले ईवीएम जमा करने पहुंचेंगी। वहीं पटियाली क्षेत्र की दूरी अधिक होने के कारण यहां की पार्टियां देर रात तक पहुंचेंगी। पोलिंग पार्टियों के साथ आने वाले सुरक्षाकर्मी मशीन जमा करवाएंगे। स्ट्रांग रूम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। पहले चक्र पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान लगाए जाएंगे। दूसरे चक्र पर पीएसी बल लगाया जाएगा। वहीं तीसरे चक्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की रहेगी। स्ट्रांग रूम पर पारदर्शिता के लिए प्रत्येक प्रत्याशी का एक एजेंट तैनात होगा। डीएम सीपी सिंह, एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी कैमरे इसलिए लगाए जा रहे हैं जिससे कि कोई गड़बड़ी न करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें