कासगंज। चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी पुलिस ने शासन से पुलिस फोर्स मांगा है। मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के लिए 106 उपनिरीक्षक, चार हजार आरक्षी और 2200 होमगार्ड मांगे हैं। वहीं आयोग द्वारा दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स कासगंज जिले को दिया है। 15 मार्च को पैरामिलिट्री फोर्स के जवान जिले में पहुंच जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए जिला 10 जोन और 76 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस ने जोन और सेक्टर के आधार पर शासन से फोर्स मांगा है। पुलिस जिले के सभी सेक्टर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों का चिह्निकरण कर रही है। शीघ्र ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची भी तैयार की जाएगी। एसपी ने शासन को पत्र भेजकर जरूरत के अनुसार पुलिस फोर्स मांगा है। वहीं आयोग ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स दे दिया है। 15 मार्च को पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां जिले में पहुंच जाएंगी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिलेभर का नक्शा तैयार करेंगी। सुरक्षा का खाका पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स खीचेंगे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अर्धसैनिक बल के जवान और पुलिस फ्लैग मार्च करेंगे।
एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स 15 मार्च को जिले में पहुंच जाएगा। चुनाव के लिए शासन से पुलिस फोर्स मांगा है।