कमेटी की जांच के बाद दोनों जीवनरक्षक एंबुलेंस तैयार
- फोटो : अमर उजाला
एटा। सरकार ने तीन लाख तक चल चुकी एंबुलेंसों को हटाने का फरमान जारी कर दिया है। जिले में चलने वाली 108 और 102 एंबुलेंस सेवा में लगी गाड़ियों के किमी का डाटा लेना शुरू कर दिया हैं। अभी तक जिले की 10 एंबुलेंस तीन लाख किलोमीटर के करीब चल चुकी हैं, जिनको बदला जाएगा। दो नई एंबुलेंस मंगलवार को जिले में आ गई हैं।
पुरानी एंबुलेंसों की खराब स्थिति को देखते हुए सरकार ने तीन लाख किमी तक चलने वाली एंबुलेंस को हटाने के निर्देश कार्यदायी संस्था जीवीके को जारी कर दिए हैं। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिले में मंगलवार को दो नई एएलएस आ गई हैं। जिनमें से एक अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध की जाएगी, जबकि दूसरी जिला अस्पताल में रहेगी। जिले में अभी तक 108 की 16 और 102 की 21 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडवांस लाइफ सपोर्ट सेवा शुरू की थी, तो जिले को दो एएलस की एंबुलेंस मिली थी दो मंगलवार को आ गई हैं। इस तरह से जिले में अब 39 एंबुलेंस सेवाएं दे रही हैं।
सरकार द्वारा तीन लाख तक चल चुकी एंबुलेंस को बदलने के आदेश जारी हुए हैं। एटा में 37 एंबुलेंस हैं। जिनको बदला जाना है। वर्तमान में 10 एंबुलेंस तीन लाख किमी के करीब हैं। दो नई एंबुलेंस आ चुकी हैं, जिनमें से एक अलीगंज और दूसरी जिला अस्पताल में रहेगी।
उमेश श्रीवास्तव, रीजनल मैनेजर, जीवीके कार्यदायी संस्था