फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज पतंग महोत्सव एवं पतंगबाजी टूर्नामेंट कल से

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर ब्रज पतंग महोत्सव एवं अखिल भारतीय पतंगबाजी टूर्नामेंट का आयोजन 15 फरवरी से किया जा रहा है। श्री वृंदावन बाल विकास परिषद एवं बांकेबिहारी कार्ड क्लब के तहत छटीकरा स्थित सनसिटी आनंदम के ग्राउंड पर आयोजित इस महोत्सव में देश के ख्याति प्राप्त पतंगबाज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट में 2464 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


आयोजक भूमि ग्रुप के चेयरमैन बालमुकुंद शर्मा ने बताया कि पतंगबाजी की कला भी धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इस पतंग महोत्सव के माध्यम से विलुप्त होती इस कला को बचाने का एक प्रयास किया जा रहा है।

वृंदावन बाल विकास परिषद के संरक्षक मेघ श्याम वाष्णेेंय ने बताया कि यह आयोजन 15 फरवरी से शुरू होगा और एक माह तक चलेगा। क्लब के वाइस प्रेसिडेंट कमल किशोर ने बताया कि प्रतिदिन 64 टीमों के मध्य कई मुकाबला होगा। मनीष शर्मा, जितेंद्र कुमार, विष्णु गोला, विष्णु शर्मा, अंकुर शर्मा, मुकुंद चरण गोस्वामी ब्रज बिहारी शर्मा, शशिकांत शर्मा, श्रीकांत, अवधेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें