मैनपुरी-बेवर। शहीद मेले में अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन हुआ। जिला केसरी का खिताब भोगांव के सोनू को हराकर जिलही के अश्वनी ने अपने नाम किया। वहीं दंगल केसरी का खिताब फिरोजाबाद के पहलवान विक्रम ने जीता। चार घंटे तक चले दंगल में दर्शकों को एक से बढ़कर एक बेहतरीन कुश्ती देखने को मिली।
दंगल का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने किया। पहली कुश्ती परशुरामपुर के रंजीत व रामनगर के उमेश के बीच हुई। इसमें रंजीत ने विजय हासिल की। तहसील स्तर की कुश्ती योगेश जल्लापुर व छोटू पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। दंगल केसरी का मुकाबला फिरोजाबाद के पहलवान विक्रम और हाथरस के पहलवान रतन सिंह के बीच हुआ।
51 सौ रुपये की इस कुश्ती के लिए दोनों ही पहलवानों में कांटे का मुकाबला हुआ। बाद में जीत विक्रम पहलवान की हुई। दंगल का आयोजन स्वर्गीय श्रीराम वर्मा व गोपाल मिश्रा की स्मृति में हुआ। इस मौके पर संयोजक राघवेंद्र दुबे, सुनील वर्मा सभासद, आकाश मिश्रा, मनोज दुबे, श्याम त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, गौरव दुबे, पंकज गुप्ता, अनुभव दीक्षित, उमेश मिश्रा, पुरुषोत्तम अरोड़ा, नवल मिश्रा, गौरव मिश्रा, संजीव शुक्ला, रविकांत तिवारी, जमील, गप्पू भारद्वाज, हरीबाबू गुप्ता मौजूद रहे।
शतरंज में नारायण और राहुल ने बनाई बढ़त
बेवर। शहीद मेले में बुधवार शाम से शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। प्रतियोगिता की शुरुआत चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने की। इस दौरान घिरोर के इंटरनेशनल शतरंज खिलाड़ी नारायण चौहान को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान सीनियर वर्ग में खेलते हुए नारायण ने अपने सभी पांचों गेम जीतकर अकेले बढ़त बना रखी है।
सीनियर वर्ग में दीपांशु शाक्य, सुमित गुप्ता, रोहित दीक्षित, अंशु दुबे, राजेश पेंटर, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं जूनियर वर्ग में राहुल शाक्य ने अपने सभी गेम जीतकर बढ़त बना रखी है। जूनियर वर्ग में हिमांशु शाक्य, अंकित मिश्रा, शशांक दीक्षित, ओम दीक्षित, कृष्णा त्रिपाठी, वंदना कश्यप, कार्तिक, श्याम कश्यप व श्लोक त्रिपाठी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी, प्रतियोगिता संयोजक प्रशांत मिश्रा, श्याम त्रिपाठी, छोटे सिंह, वकील साहब, मनमोहन शाक्य मौजूद रहे।