फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की खाली जमीन पर बन रहे थे अवैध असलाह, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्राइम ब्रांच और थाना रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार को चनौरा के पास स्थित नगर निगम की खाली भूमि पर अवैध रूप से असलाह बनाने की फैक्ट्री सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बने, अधबने कई तमंचे, पौनिया और इन्हें बनाने का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि इनकी सप्लाई 1500 और दो हजार रुपया तक में कर रहे थे। जिले में इनके एजेंट सक्रिय थे। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि थाना प्रभारी रामगढ़ कुलदीप सिंह को सूचना मिली चनौरा में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

सीओ सिटी संजय वर्मा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रवींद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। चनौरा रोड पर खाली पड़ी नगर निगम की भूमि के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से असलाह बना रहे थे। पुलिस की टीम को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इन्होंने अपने नाम धीरपुरा निवासी नितिन कुमार, थाना रामगढ़ के सैलई निवासी राहुल बताया है। पुलिस ने मौके से चार तमंचा, दो पौनिया, चार अधबने हुए तमंचा पांच कारतूस, दो खोखे के साथ इन्हें बनाने के उपकरण तीन प्लास, दो रेती, दो पेचकस, एक आरी मय ब्लेड, एक सुराख करने की मशीन, एक हथौड़ा और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।


एसपी सिटी ने बताया कि इन अवैध तमंचा को अन्य जिलों में 1500 से लेकर दो हजार रुपये तक में बिक्री करते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि अवैध असलाह बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी सप्लाई करने को सक्रिय एजेंटों के नाम बताए हैं। इन्हें भी सख्ती से पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें