टूंडला (फिरोजाबाद)। गांव घुुुरुकुआ में सोमवार देर रात पशुओं के बाड़े में आग लग गई। आग में एक भैंस और चार बकरी सहित अन्य सामान जल गया। पीड़ित ने तहरीर दी।
घुरुकुआ निवासी श्रीकृष्ण व उसके भाई चरन सिंह ने सोमवार शाम अपने पशु बाड़े में बांध दिए थे। मध्यरात्रि एक बजे करीब ग्रामीणों को शोरगुल सुनकर वे जाग गये। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु आग को बुझाने में असमर्थ रहे।
इस बीच बाड़े में बंधी भैंस व बकरियां रंभा रही थीं, वो भी जल गए। आग में करीब 60 हजार की भैंस, चार बकरियों जिंदा जल गईं। मामले में श्रीकृष्ण ने पुलिस में अज्ञात कारणों से आग लगने की तहरीर दी है। वहीं प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।