फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के जिप्सम की आड़ में ले जा रहे थे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने बुधवार को चंडीगढ़ से पटना ले जाई जा रही शराब की खेप को पकड़ा है। शराब की यह खेप किसानों के जिप्सम के नीचे दबा कर ले जाई जा रही थी। बरामद हुई शराब की कीमत साढे़ आठ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस को बुधवार को हरियाणा की ओर से तस्करी की शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। सीओ जगदीश कालीरमन ने बताया कि कोटवन चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक मेटाडोर में चालक ने जिप्सम भरे होने की जानकारी दी और कागजात भी दिखाए।

पुलिस को मेटाडोर में जिप्सम की बोरियां मिलीं। लेकिन जब बोरियों को हटाकर देखा गया तो उसके नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थीं। जिसके बाद चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मेटाडोर से 100 पेटी शराब बरामद हुई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम सुनील और सोनी निवासीगण मसूदपुर हांसी, हिसार हरियाणा बताया है। उन्होंने बताया कि शराब की खेप को चंडीगढ़ से पटना ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें