फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच सामंजस्य की पहल तेज

विज्ञापन
रेलवे पुल का पिलर ढहा। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच विवादों में उलझे नदरई पुल पर जल्द काम शुरू होने की संभावना है। दोनों विभाग के अधिकारियों ने आपस में सामंजस्य बनाने के लिए मंगलवार को बरेली के इज्जतनगर मंडल कार्यालय पर बैठक बुलाई है। बैठक में नदरई पुल पर अंडरपास और ओवरब्रिज को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद फोरलेन का काम तेज हो जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज से एटा के बीच 20 करोड़ रुपये की योजना से किए जा रहे फोरलेन के काम पर रेलवे की जिद भारी पड़ रही है। रेलवे अधिकारी नदरई पुल पर ओवरब्रिज बनाने की जिद पर अड़े हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी नदरई पर अंडरपास बनवाना चाहता है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सेतु निगम से भी ओवरब्रिज और अंडरपास को लेकर रिपोर्ट मांगी गई तो सेतु निगम ने भी स्पष्ट कर दिया कि यहां ओवरब्रिज नहीं बन सकता। इस रिपोर्ट के बावजूद भी रेलवे अपनी जिद पर अड़ा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद रेलवे से बातचीत का दौर शुरू हुआ। इस पर रेलवे अधिकारियों ने विचार विमर्श के लिए बैठक बुलाई है। मंगलवार को इज्जतनगर मंडल कार्यालय पर लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों के बीच सामंजस्य बैठक होगी। संभावना है कि बैठक में कोई न कोई निष्कर्ष निकल आएगा और फोरलेन के काम को रफ्तार मिल सकेगी।

दिए जा चुके हैं 5 करोड़
कासगंज। नदरई पुल पर रेलवे ने अंडरपास की सहमति जताई तो इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये की धनराशि भी दे दी। धनराशि देने के बाद विभाग ने कई बार रेलवे को पत्र भेजे, लेकिन रेलवे ने न तो काम शुरू किया और न ही धनराशि विभाग को वापिस की।
विज्ञापन

तेज हुआ पेेड़ों का कटान
कासगंज। फोरलेन के लिए वन विभाग गंभीर हो गया है। कासगंज के बाद अब कलक्ट्रेट के समीप से काम शुरू होगा। ऐसे में समय रहते सड़क किनारे खड़े वृक्ष काटने के निर्देश डीएम ने वन विभाग को दिए। वन विभाग वृक्ष कटान के काम में तेजी लाया है।

मंगलवार को सहायक अभियंता और अवर अभियंता बरेली जाएंगे। रेलवे के अधिकारियों के साथ इज्जतनगर रेल मंडल कार्यालय पर बैठक होगी। बैठक में नदरई पुल पर कोई न कोई निष्कर्ष निकलेगा।
विज्ञापन

- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें