फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी रूप से बंद होंगे सैंगर नदी पुल पर बडे़ वाहनों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसागंज। नगर के अरांव में सैंगर नदी से गुजरने वाले जर्जर पुल को मरम्मत के बाद छोटे वाहनों के लिए खोला जा सकता है। लेकिन अब इस पुल से बडे़ वाहनों के गुजरने की संभावना कम ही है।

अरांव के सैंगर नदी पर बने पुल को सही करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी दिन रात एक किए हुए हैं लेकिन अधिकारियों का साफ कहना है कि कम संभावना है कि इस पुल को पुन: बडे़ वाहनों के लिए शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पुल पर दोनों ओर लो हाईट गाटर भी जाम करा दिए हैं जिससे यह साफ हो रहा है कि अब इस पुल से बडे़ वाहनों की नो एंट्री होना तय है। प्रशासन ने जेसीबी से मिटटी का ढलान बना दिया है जिससे बाइक सवारों का आवागमन हो रहा है सैंगर नदी पर बने ब्रिटिश काल के पुल को बनाने में जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है उसे डाट और चाबी की विधि कहते हैं।

अरांव के बुजुर्गों ने बताया कि पहले किसी भी मकान की छत बनाई जाती थी तो इसी विधि से बनाते थे और अंत में जिन ईटों को लगा कर यह तैयार होता था उसे चाबी करते थे। इसी तरह इस पुल की चाबी वाली ईटें ही टूट कर गिर गयी हैं जिससे यह पुल अब कभी भी धराशायी हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पुल में न किसी पिलर का इस्तेमाल किया गया है और न ही लोहे का यह पुल केवल ईटों के जरिऐ बना है लेकिन मियाद पूरी होने के कारण इस पुल की ईटें अब खस्ता हो चुकी हैं और अपने आप ही टूट कर गिर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें