फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के रोल मॉडल के रूप में विकसित होंगे ब्लॉक एवं पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन स्तर से पंचायती राज विभाग, ब्लॉक एवं पंचायत भवनों में साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन आकाशदीप ने इस बाबत शुक्रवार को पत्र जारी किया है।

खंड विकास कार्यालय, पंचायती राज विभाग एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित पंचायत भवनों को साफ-सफाई के हिसाब से रोल मॉडल के तौर पर देखा जाएगा। इन जगहों पर स्वच्छता से जुड़ीं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी। ताकि ग्रामीण स्वच्छता जागरूकता अभियान को गति प्रदान की जा सके।
विज्ञापन


गत शुक्रवार को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन आकाशदीप ने इस संबंध में पत्र जारी किया। पत्र में आगामी तीन दिन में सभी नौ ब्लॉक, विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं विकास भवन स्थित पंचायती राज विभाग कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की बात कही है। पत्र में आगामी दिनों में कभी भी राज्य स्तरीय टीम द्वारा चिह्नित जगहों का निरीक्षण करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


गिरीश चंद्र डीपीआरओ ने कहा कि मिशन निदेशक लखनऊ का पत्र मिला है। पत्र में उल्लेखित बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए सभी संबंधितों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें