फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने एसपी से मांगा शस्त्र लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शस्त्र लाइसेंस जारी करने को लेकर उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए जल्द से जल्द शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामबाबू ने कहा कि आए दिन सराफा व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं होती रहती हैं। विरोध करने पर हत्या कर दी जाती है। दो साल पहले ही मैनपुरी व भोगांव में ऐसी ही दो घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सराफा व्यापारियों के सामने सुरक्षा को लेकर समस्या रहती है।

शासन ने भी इस बार व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर लाइसेंस जारी किए जाने का आदेश जारी किया है। एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वे प्राथमिकता के आधार पर सराफा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करें। इस दौरान शिवांशु गुप्ता, रवि वर्मा, शिवम वर्मा, शानू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें