फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर महिला की हत्या, शव चारागाह में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव हरचंदपुर गांव के पास चारागाह में फेंक दिया गया। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। एएसपी ने पुलिस के साथ पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को घटनास्थल से महिला का पर्स और एक मोबाइल मिला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर निवासी चौकीदार अशर्फीलाल खेत की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें सड़क से करीब पांच सौ मीटर दूर एक महिला पड़ी हुई दिखी। उन्होंने जब पास जाकर देखा तो महिला के चेहरे पर खून लगा हुआ था। वहीं गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। तफ्तीश के दौरान पुलिस को मौके से एक मोबाइल व लाल रंग का बैग मिला। स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त किए जाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं दे सका। मृतका की उम्र करीब 20-22 वर्ष आंकी गई है। वह सलवार सूट और स्वेटर पहने हुए थी। थाना पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


मृतका के पास पुलिस को एक लाल रंग का बैग और मोबाइल मिला। पुलिस ने जब जांच की तो सिम जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव राहिन निवासी किसी महिला के नाम निकली। पुलिस ने उक्त महिला से संपर्क कर उसे थाने आने के लिए कहा है। वहीं एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटना के जल्द खुलासे की बात कही है।

गांव हरचंदपुर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। महिला के पास बैग और मोबाइल मिला है, लेकिन मोबाइल मृतका का नहीं है। ऐसी स्थिति में यह भी हो सकता है कि हत्या करने वालों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए किसी का मोबाइल वहां डाल दिया हो। पुलिस भी मान रही है कि हत्या करने वाले अगर परिचित रहे होते तो मोबाइल छोड़ने की भूल नहीं करते। हो सकता है हत्या करने वालों की मृतका से कोई रंजिश रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें