फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी आज, 22, 844 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
माता प्रसाद भीख इंटर कालेज में पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देते छात्र
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन आज जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के साथ कराया जाएगा। दो पालियों में आयोजित होने वाले परीक्षा में 22,844 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर तैयारियां होती रहीं। वहीं, डीआईओएस रितु गोयल ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। किसी भी कक्ष निरीक्षक को उपस्थित न होने के निर्देश डीआईओएस ने दिए हैं।
विज्ञापन


पहली पाली सुबह 10 बजे में प्राइमरी वर्ग के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनकी संख्या करीब 15,534 है। वहीं, दूसरी पाली तीन बजे से होगी। जिसमें करीब 7310 परीक्षार्थी शामिल हैं। पांच जोनल एवं पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 42 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीट प्लान तैयार किया जाता रहा। केंद्र व्यवस्थापक एवं शिक्षक परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।

किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसलिए डीआईओएस ने भी परीक्षा केंद्र देखे। गौरीशंकर इंटर कॉलेज, कारगिल शहीद इंटर कॉलेज, कमला देवी इंटर कॉलेज, किड्स कार्नर स्कूल, प्रोफेसर राजेंद्रप्रसाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। सीट प्लान एवं सीसीटीवी कैमरे डीआईओएस ने चेक किए। जिले में बाहर के परीक्षार्थी भी परीक्षा देने के लिए आए हैं। जो शनिवार की शाम से ही अपने रिश्तेदारों के यहां आना शुरू हो गए थे। रेलवे एवं बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


हाल में ही कई परीक्षाएं विवादों में आ गई हैं। बीटीसी परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक हो गया था। टीईटी में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसलिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सचल दल आदि लगाए गए हैं। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।

टीईटी में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। अगर किसी पर मोबाइल निकला तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।

एके इंका शिकोहाबाद, बृजराज सिंह इंका, बीडीएम इंका, झाऊलाल इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद, डीएवी इंका, दाऊदयाल गर्ल्स इंका, गार्डेनिया इंका, गिरधारी इंका, गोपीनाथ इंका, ज्ञान सरोवर इंका, इस्लामियां इंका, कारगिल अमर शहीद इंका, किड्स कार्नर इंका, किड्स कार्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमडी जैन इंका, क्षेत्रीय इंका सिरसागंज, पीडी जैन इंका, एमजी गर्ल्स इंका, पंडित मुरारीलाल इंका, पुरातन सरस्वती इंका, राजेश्वरी देवी निहाल सिंह कॉलेज, गौरीशंकर इंका, कमलादेवी इंका लालपुर, तारा सिंह इंका, तिलक इंटर कॉलेज।
विज्ञापन

यह ले जा सकेंगे परीक्षार्थी
- काली या नीली बाल पेन
- फोटो युक्त मूल पहचान पत्र
- मूल अंकतालिका या डायट से प्रमाणित अंकतालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें