फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज: बस से लेकर ट्रेनों में पैर रखने तक को नहीं मिली जगह

विज्ञापन
भाई दूज: बस से लेकर ट्रेनों में पैर रखने तक को नहीं मिली जगह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा/ कासगंज/जैथरा। भाई दूज के त्योहार पर बढ़ी शहर में लोगों की भीड़ से सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा॥
विज्ञापन

शहर में बाईपास और ओवरब्रिज का अभाव होने के चलते यातायात व्यवस्था पहले से ही लचर है। इसके बाद भाई दूज के मौके पर शहर में बड़ी लोगों और वाहनों की संख्या के चलते जीटी रोड से लेकर अन्य मार्गों पर जाम लगा रहा। हाईवे के साथ ही ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, रेलवे रोड, अलीगंज तिराहा आदि सड़कों पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण जाम लगा रहा। जाम को हटवाने के लिए यातायात पुलिस, कोबरा, चेतक और कोतवाली नगर पुलिस ने सड़क पर निकलकर घंटो तक मशक्कत की। इसके बाद काफी लोगों को जाम से राहत मिल सकी। वहीं जैथरा कस्बा में भाई दूज के चलते पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। जिसके चलते बाइक व पैदल चलने वाली बहन भाईयों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कस्बा के मैन बस स्टैंड, एटा अलीगंज मार्ग पर रही। जहां परिवहन निगम की बस कछुआ गति से कस्बा से घंटों में निकल पायी।
वहीं कासगंज में भी शुक्रवार को भाई दूज पर्व पर जाम लगा रहा। परिवहन निगम द्वारा बसों के फेरे बढ़ाए जाने के दावे किए गए, लेकिन जाम ने फेरे नहीं बढने दिए। आगरा और बरेली मार्ग पर जाने वाले वाहनों की कमी खली। अलीगढ़ दिल्ली मार्ग पर भी बसों का टोटा रहा। रेलवे स्टेशन की बात करें तो सुबह से ही टिकट विंडो पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी धक्का मुक्की हुई। सबसे अधिक दवाब कासगंज-बरेली रेलमार्ग पर था। डिपो प्रभारी राम खिलाड़ी ने कहा कि हमें जो लक्ष्य मिला था वह लगभग पूरा हो चुका है। यात्रियों की संख्या के मद्देनजर बसों के फेेरे बढ़ाए गए। कासगंज डिपो के पास जितनी भी बसें थीं। पर्व से पहले ही मरम्मत कर व्यवस्थित करा दी गईं थीं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर की शिकायत
एटा। शहर में लगे जाम और उसमें फंसे लोगों ने अधिकारियों तक मामले की जानकारी पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई। ठंडी सड़क पर लगे जाम की शिकायत एक व्यक्ति ने एटा पुलिस की ट्यूविटर एकांउट पर की। जिसे लेकर अधिकारियों ने थाना पुलिस और कार्यालय में लगी पुलिस को भी जाम हटवाने में तैनात किया।
भाई दूज पर बहनों को खली वाहनों की कमी
राजा का रामपुर। भाई दूज के पर्व को नगर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जहां कुछ बहनों ने भाई के पास पहुंचकर टीका कर भाई की लंबी उम्र की कामना की। वहीं बहुत से भाई अपनी बहनों के पास पहुंचे। हालांकि इस दौरान सबसे अधिक परेशान वाहनों की कमी के चलते झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर के रुदायन रेलवे स्टेशन से राजा का रामपुर आने तथा अलीगंज से राजा का रामपुर वाले मार्गों पर वाहन तलाशते के बाद मिले। रोडवेज बस का संचालन न होने की वजह से भाई बहनों ने डग्गामार वाहनों में सफर किया। भाई दूज के त्यौहार पर नगर में मिठाई और गोला की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें