फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-पेंट की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कृषि अनाज मंडी में आग की घटना के बाद गुरुवार की मध्य रात निकटवर्ती रंग-पेंट की दुकान में आग लगने से 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग की लपटें देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू तो पाया, पर तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन


गुरुवार की तड़के कृषि अनाज मंडी में 12 दुकानें जलकर राख हो गई थी। इस भीषण आग में आढ़ती चंद्रपाल के बेटे सुनील की मौत हो गई थी। गुरुवार की रात को मंडी समिति चौराहे के पास मनीष की रंग पेंट की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

वहीं मंडी समिति चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मंडी समिति चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दुकान स्वामी का लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें