फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में कानून बनाकर होगा राम मंदिर का निर्माण: रामशंकर कठेरिया

विज्ञापन
शंकराचार्य से मुलाकात करते एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। श्रीराम मंदिर देश की जनता की श्रद्धा और आस्था का विषय है। देश की जनता को उम्मीद थी कि समय से पहले मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए कोर्ट का इंतजार हो रहा था, लेकिन अब संसद में कानून बनाने की बात चल रही है। ये बात केंद्रीय एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश का कमजोर वर्ग व पिछड़ा तबका राम मंदिर के पक्ष में है। सुप्रीम कोर्ट के सम्मान की एक मर्यादा होती है, इसलिए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर इंतजार किया गया, लेकिन मंदिर को बनाने के लिए संसद का भी सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए बातचीत चल रही है। शीघ्र ही शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

तीन राज्यों में चुनाव से राम मंदिर की बात जोड़ना गलत है। इससे पहले भाजपा ने अन्य प्रांतों में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है और बहुमत के साथ जीते हैं। तीन राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन


गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर अद्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने कहा कि आजादी के बाद पूर्ण बहुमत से पहली बार हिंदुवादी सरकार आई है। इस सरकार को गाय, गंगा और गीता की रक्षा करनी होगी। सरकार जल्द ही संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराए। यह आवाज पूरे देश के संतों और हिंदू धर्म को मानने वालों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें