फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर वाहन में घुसा कैंटर, सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। कानपुर से स्टांप लेकर गाजियाबाद लौट रहा कैंटर यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव के गांव बरौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ड्राइवर केबिन में बैठे सिपाही की मौत हो गई जबकि दरोगा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंटर आगे चल रहे किसी वाहन में घुस गया था। लेकिन उस वाहन के संबंध में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात दरोगा बाबूराम और सिपाही गोपीचंद की ड्यूटी कानपुर से स्टांप लाने के लिए गए स्टाफ के साथ लगाई गई थी। शनिवार को इन लोगों ने कानपुर से स्टांप लिया और कैंटर से गाजियाबाद के लिए चल दिए। दरोगा और सिपाही कैंटर चालक मैनपुरी निवासी सनी यादव पुत्र बालिस्टर यादव थाना बलदेव के साथ केबिन में बैठे थे।

रविवार की तड़के करीब साढ़े पांच बजे जब कैंटर यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में गांव बरौली के पास पहुंचा तो पीछे से किसी वाहन में घुस गया। कैंटर का केबिन पूरी तरह से खत्म हो गया है। केबिन में बैठे मुजफ्फरनगर की अंबेडकर नगर कालोनी निवासी सिपाही गोपीचंद (42) पुत्र ग्यासू की मौत हो गई, जबकि दरोगा बाबूराम और चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि सिपाही की मौत हुई है। दरोगा और चालक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें