फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने शुरू कराई निशुल्क पुस्तक त्रुटियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नि:शुल्क पुस्तकों की त्रुटियों की जांच के लिए बीएसए द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें मिल रही खामियों को चिन्हित किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री की गलत जन्म तिथि के संशोधन का आदेश जारी हो गया है।
विज्ञापन


गत चार अक्टूबर को अमर उजाला में निशुल्क पुस्तको में त्रुटियों की भरमार शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद चेते प्राथमिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों को खंगालना शुरू कर दिया। इन्हें विषयवार चिन्हित कर विभाग को अवगत कराया जाएगा। ताकि संशोधन किया जा सके।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि किताबों में त्रुटियों की जांच में बाइंडिंग व कटिंग की अधिक शिकायतें हैं। इसके चलते पेज आगे पीछे कटने के साथ गलत जगह लग गए हैं। क्रम बिगडने से बच्चों को परेशानी हो रही है। शीघ्र ही इसकी आख्या संशोधन के लिए विभाग को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जन्मतिथि संशोधन आदेश प्राप्त हो चुका है। बताते चलें कि जूनियर कक्षाओं की अंग्रेजी, हिंदी व विज्ञान विषय की त्रुटियों की शिकायत बच्चों एवं विषय अध्यापकों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें