फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम गोलमाल में 47 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
एटा। मध्याह्न भोजन में गोलमाल कर रहे 47 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं अनुपस्थित शिक्षामित्र का मानदेय काट चेतावनी जारी की है। बुधवार को जिले भर में चले क्रास चेकिंग में एनपीआरसी द्वारा विभिन्न विकास खंडों के 664 विद्यालयों के औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए संजय कुमार शुक्ल ने जिले के परिषदीय स्कूलों की क्रास चेकिंग के आदेश दिए हैं। पहले दिन बुधवार को न्याय पंचायत समन्वयकों ने विभिन्न विकास खंडों के 664 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। इनमें 47 विद्यालयों में मिली अनियमितताओं पर बीएसए ने इनके प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जारी कर दो दिनों में जवाब मांगा है। इनमें सर्वाधिक 11 दोषी संस्थाएं अलीगंज ब्लाक की हैं। बीएसए के अनुसार दस स्कूलों में दूध न बंटने, तीन स्कूलों में भेाजन न बनने एवं 34 स्कूलों में फर्जी छात्र संख्या दर्शाने की पुष्टि हुई है। फर्जी छात्र संख्या दर्शाने में अलीगंज, जैथरा एवं अवागढ़ विकास खंड के 24 विद्यालय शामिल हैं।
वहीं शीतलपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भागपुर में अनुपस्थित शिक्षामित्र सुमनलता का एक दिन का मानदेय काटते हुए चेतावनी जारी की है।
क्रास चेकिंग अभियान जारी रहेगा। एमडीएम के साथ ही अन्य शैक्षिक व्यवस्थाओं का भी सत्यापन कराया जा रहा है। दोषियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें