नौहझील (मथुरा)। गोमत-नौहझील मार्ग पर गांव आजनौठ के निकट भैंस लेकर जा रही मेटाडोर की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों को पीछा करते देख उसमें सवार लोग मेटाडोर को छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों ने पशु तस्कर समझ भैंस कब्जे में लेकर मेटाडोर में तोड़फोड़ कर दी।
शनिवार रात कटान की भैंस लेकर मैक्स गाड़ी गोमत की ओर जा रही थी। गांव आजनौठ के निकट मेटाडोर ने सड़क पार कर रहे युवक संजय को टक्कर मार दी। संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मेटाडोर को लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा किया। चालक सहित उसमें सवार लोग मेटाडोर को छोड़ कर भाग गए।
ग्रामीणों ने पशु तस्कर होने के शक में मेटाडोर में तोड़फोड़ कर दी। भैंसों को अपने कब्जे में कर लिया। सूचना पर बाजना चौकी इंचार्ज धीरज गौतम भी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मेटाडोर में लदी भैंस काटने के लिए ले जाई जा रही थीं। युवक की हालत गंभीर है। उसका नयति अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेटाडोर और भैंसों को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।