फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव वीरपुर से लापता एक किसान का शव गांव के पास ही तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि परिजनों की ओर से किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी 35 वर्षीय किसान दुर्विजय शनिवार की शाम घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकल गया था। जब वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रातभर परिजन दुर्विजय की तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार को जानकारी मिली कि गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में किसान का शव पड़ा हुआ है। जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहां जाकर देखा तो किसान का शव तालाब में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें