फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद को लेकर बाजारों में आई रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ईद-उल-जुहा (बकरीद) 22 अगस्त को मनाई जाएगी। बकरीद की तैयारियों को लेकर रविवार को बाजार में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं को उमंग के साथ तैयारियां करते देखा गया। जहां कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री तेज हो गई है वहीं घर-घर में पकने वाली सेवइयों की जमकर बिक्री हुई। बाजारों में देर रात तक रौनक रही। बकरीद को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


बकरीद से दो दिन पूर्व बाजारों में खरीदारों की अच्छी खासी चहल पहल रही। रेडीमेड वस्त्रों की बिक्री अच्छी रही। विशेषकर बच्चों और महिलाओं में रेडिमेड वस्त्रों की मांग देखी गई। पाश्चात्य सभ्यता के रंगों में सराबोर फैशन के विभिन्न परिधानों से लेकर शृंगार की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की जा रही है। मस्जिदों के आसपास सफाई कर चूना डलवाए जाने को कहा गया है। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने सफाई नायकों से मस्जिदों और मुस्लिम बस्तियों में विशेष रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।

मैनपुरी। बकरीद के मद्देनजर बकरों के लिए बोलियां लग रहीं हैं। महंगे दामों पर भी बकरे खरीदे जा रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरों की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें