फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण वितरण में बैंकर्स पूरा करें लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में बैंकर्स ऋण पत्रावलियां शीघ्र स्वीकृत करें। अग्रणी जिला प्रबंधक लंबित ऋण स्वीकृति पत्रावलियों की रिपोर्ट दें। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने दिए हैं। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि उद्योग बंधुओं की शिकायत पर अंडर ग्राउंड लाइट में फाल्ट एवं लो-वोल्टेज की समस्या का निराकरण किया जाए। मिनी औद्योगिक आस्थान ज्योंति में साफ-सफाई संबंधित अधिकारी कराएं। बैंकर्स ऋण वितरण में गंभीरता बरतें। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य 10 के सापेक्ष पांच आवेदकों को ही ऋण वितरण किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 114 के सापेक्ष मात्र 14 आवेदन पत्रों पर ही ऋण स्वीकृत किया गया है जो लापरवाही है। उद्यमियों से कहा कि रुचि लेकर जैम पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। सामाजिक सेवा कार्यों पर भी ध्यान दें। उद्योगों के पास के प्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध कराकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कराएं। गांव गोद लेकर वंचित घरों में शौचालय बनवाने के साथ ही शहर के मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण कराएं। एसपी अजय शंकर राय, सीडीओ कपिल सिंह, पीडी, एससी मिश्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें