फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की पसंद बनी चांदी की राखियां

विज्ञापन
ठाकुर जी को आईं राखियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर इस वर्ष भी चांदी की राखियां बहनों की पसंद बनी हुई हैं। सराफा की दुकानों पर दिनभर चांदी की राखियां खरीदने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। रक्षाबंधन के लिए अब सिर्फ एक सप्ताह बाकी रह गया। त्योहार को देखते हुए इस वर्ष भी सराफा की दुकानों पर सोने और चांदी की राखियों की डिमांड बढ़ती जा रही है। दुकानदार रघुवीर सिंह वर्मा ने बताया कि वैसे तो प्रत्येक वर्ष चांदी की राखियों की डिमांड रहती है, लेकिन इस वर्ष इनकी मांग काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


ज्यादातर युवतियां चांदी की राखियों को ही पसंद कर रही हैं। बताया कि अभी से ही राखियां बिकना शुरू हो गई हैं। उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने पर मांग और भी ज्यादा बढ़ेगी। वहीं ग्राहक ऋतु का कहना है कि भाई-बहन का यह त्योहार साल में एक बार आता है। भाई की कलाई पर चांदी की राखी ही बांधूगी। इससे भाई पूरे साल इसे बांध सके। दुकान पर खरीदारी करने आईं अन्य बहनों ने भी इसी प्रकार की प्रतिक्रिया दी। सराफा दुकानदारों के पास इस वक्त 300 से लेकर एक हजार रुपये की चांदी की राखियां मौजूद हैं। वहीं सोने की राखियां 2500 से लेकर ग्राहक की डिमांड के अनुसार बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें