फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई द्वितीय सेमेस्टर में इंजीनियरिंग ड्राइंग का पेपर आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन/मथुरा। हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कालेज में शनिवार को आईटीआई द्वितीय सेमेस्टर में इंजीनियरिंग ड्राइंग का पेपर देने आए 5 छात्रों के कब्जे से कई फोटोस्टेट कागज मिले। जिनमें पेपर का पूरा हल दिया हुआ था। पेपर आउट होने की सूचना से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में कालेज प्रशासन ने दोषी 5 छात्रों से उनकी उत्तर पुस्तिका समेत अपने कब्जे में ले लिया और छात्रों को परीक्षा से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा संपन्न कराई गई। शनिवार सुबह 10:30 बजे आईटीआई द्वितीय सेमेस्टर की इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा थी। नगर के हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा चल रही थी।

इस दौरान कालेज प्रधानाचार्य डा. राकेश माहेश्वरी ने परीक्षा दे रहे शाहजहां, हेमंत कुमार, अरुण शर्मा, लाजपत राय और धर्मवीर यादव की तलाशी ली तो सभी के पास से पेपर के हल संबंधित फोटोस्टेट कागज मिले। यह देखकर कालेज प्रशासन दंग रह गया और तत्काल 5 छात्रों से उनकी उत्तर पुस्तिका लेकर उसे सील कर दिया और छात्रों को परीक्षा से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डा. राकेश माहेश्वरी ने बताया कि छात्रों से जो फोटोस्टेट कागज मिले हैं। उन कागजों में संबंधित पेपर में दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। यह कागज छात्रों को कहां मिले और पेपर कहां से आउट हुआ। इसके बारे में कहा नहीं जा सकता है।

इस संबंध में आईटीआई के प्राचार्य वाईपी सिंह ने बताया कि छात्रों से मिली सामग्री को सील कर दिया गया है। इस सामग्री को राज्य व्यावसायिक परीक्षा परिषद लखनऊ को भेजा जाएगा। इसकी जांच होगी। इसके बाद ही छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। केवल उन्हें परीक्षा से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें