जैथरा। विकास खंड के गांव बिछंद में विकास कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई।
बता दें कि बिछंद गांव में पंाच दिन पहले पोलियो दवा पिलाने का बहिष्कार कर दिया गया था। ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। मुख्य मार्ग दलदल बना हुआ है। इसमें गिरकर गांव के तीन बच्चों के हाथ टूट चुके हैं। बीडीओ जैथरा ने गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान को बुलाया और गांव में 150 शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। सफाईकर्मी को बुलाकर गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद गुुरुवार को पोलियो टीम ने गांव के बच्चों को डोर-टू-डोर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। आशा सुषमा देवी ने बताया कि अब गांव में कोई पोलियो का विरोध नहीं है। सभी बच्चों ने दवा पी ली है।
रैंद में पोलियो की दवा का बहिष्कार जारी
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव रैंद में दूसरे दिन भी पोलियो अभियान को सफल नहीं होने दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। सभी को समझाया मगर कोई मानने को तैयार नहीं हुआ।