फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर स्वच्छाग्राही से हड़पे 50 हजार

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
एटा। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर हुए खेल अब सामने आ रहे हैं। खुद को मिशन का अधिकारी कहने वाले तथाकथित जिला समन्वयक ने एक स्वच्छाग्राही से नौकरी का झांसा देकर 50 हजार रुपये हड़प लिए। स्वच्छाग्राही से निधौलीकलां ब्लॉक में खंड प्रेरक बनाने के नाम वसूली की गई। जब स्वच्छाग्राही ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उससे अभद्रता और गाली-गलौज की गई। इसे लेकर स्वच्छाग्राही ने जिला समन्वयक विजय वर्मा की शिकायत डीएम से की है। साथ ही जिला समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के जरिए युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जिले में स्वच्छाग्राहियों को ही नौकरी का झांसा देकर लूटा जा रहा है। निधौलीकलां ब्लॉक के गांव बंथल कुतबपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह ने जिला समन्वयक विजय वर्मा पर नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पुष्पेंद्र ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि वह नवंबर 2017 से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाग्राही के रूप में गांव में ओडीएफ के लिए काम कर रहा है। तीन महीने पहले खुद को मिशन का जिला समन्वयक कहने वाले विजय वर्मा ने उससे निधौलीकलां में खंड प्रेरक बनाने के लिए 50 हजार रुपये हड़प लिए। युवक ने कहा कि जब उसने दोबारा विजय वर्मा से खंड प्रेरक बनाने के लिए कहा, तो विजय वर्मा ने उससे अभद्रता और गाली गलौज की। युवक का आरोप है कि विजय वर्मा ने उससे चौदह ग्राम पंचायतों में जबरदस्ती काम कराया और खंड प्रेरक बनाने का प्रलोभन देते रहे। युवक ने मामले में डीएम से शिकायत करते हुए तथाकथित जिला समन्वयक विजय वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अधिकारी के मौखिक निर्देश पर दिया था गेस्ट हाउस
फर्जी जिला समन्वयक विजय वर्मा को जिला पंचायत में बना गेस्ट हाउस एक अधिकारी के मौखिक निर्देश पर दिया गया था। मामले में डीएम ने विजय वर्मा ने गेस्ट हाउस के किराए की रकम वसूलने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी पंचायत लालता प्रसाद ने बताया कि एक बड़े अधिकारी के कहने पर विजय वर्मा को गेस्ट हाउस दिया गया था। जिसे खाली कराया जा रहा है। किराए की राशि को वसूल किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि विजय वर्मा से चार लाख रुपये बतौर किराया वसूलने का नोटिस भी जारी किया जा चुका है। साथ ही समन्वयक जिला छोड़कर भागने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें