फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की क्लास में शिक्षक हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। एसडीएम राजेंद्र पेंसिया ने गुरुवार को शिक्षक बनकर राया के कई स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया। क्लास के दौरान पूछे गए प्रश्नों के जवाब अध्यापक भी नहीं दे सके। प्राथमिक विद्यालय में गंदगी देख कर नाराजगी व्यक्त की और सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसडीएम पेंसिया ने मनकामेश्वरी इंटर कालेज राया में छात्रों की क्लास ली और कापी भी चेक कीं। गलती पाए जाने पर अध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने जब शिक्षकों से सवाल-जवाब किए तो वे ठीक से उत्तर नहीं दे पाए। उन्होंने सप्ताह में एक बार टेस्ट लेने को कहा। स्कूल परिसर में गंदगी और पंखा न होने पर कालेज प्रशासन से पंखों के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक सुभाष बाबू अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्राणेश गुप्ता, स्वामी चरन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे। बताया गया कि स्कूल की बिजली व्यवस्था ठीक न होने के चलते बाहर जमीन पर बैठाया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से गिनती-पहाड़े सुने और कापी चेक कीं। शिक्षक प्रियंका वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि जो अध्यापक अच्छा कार्य करेंगे उनको प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


एसडीएम के जाते ही शुरू हो गया पंखे लगाने का कार्य

मनकामेश्वरी इंटर कालेज में एसडीएम की क्लास का असर पहले ही दिन दिखाई दे गया। एसडीएम के जाते ही कालेज प्रशासन ने कमरों में पंखे लगवाने का कार्य शुरू करा दिया। प्रबंधक सुभाष बाबू अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना उनका उद्देश्य है। खराब होने के चलते कुछ कमरों में पंखे नहीं थे, अब सभी में पंखे लगाण् जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें