फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, पुष्टाहार के लाले

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, पुष्टाहार के लाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार कुपोषण से मुक्ति के लिए शबरी संकल्प योजना चला रही है, लेकिन जिले मेें कुपोषण का स्तर ऊंचाइयां छू रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले पड़ गए हैं और बच्चे पुष्टाहार के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में बचपन को कुपोषण से मुक्त कराने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल की, तो चौंकाने वाले हालात सामने आए। इस दौरान कहीं केंद्र पर ताले मिले, तो कहीं से नौनिहाल नदारद मिले...।
विज्ञापन


तस्वीर : एक,
आंगनबाड़ी केेंद्र, शिवसिंहपुर
शहर के पास ही स्थित गांव शिवसिंहपुर में प्राथमिक विद्यालय में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटका हुआ था। आंगनबाड़ी कार्यक त्री और सहायिका तो दूर, यहां कोई नहीं था। बच्चे केंद्र के बाहर खेल रहे थे, लेकिन उनको पुष्टाहार का इंतजार था।

तस्वीर: दो
आंगनबाड़ी केंद्र, पटियाली गेट
पटियाली गेट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेें चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र का हाल भी यही था। स्कूल बंद चल रहे हैं, तो केंद्र भी बंद पड़ा था। जानकारी पर पता चला कि केंद्र बंद रहता है। साथ ही कई महीनों से यहां पुष्टाहार नहीं बंटा है।
विज्ञापन


तस्वीर: तीन
आंगनबाड़ी केंद्र, लालपुर
लालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे और धात्री महिलाएं मौजूद मिलीं। सहायिका बताया कि कई महीने से पुष्टाहार नहीं मिल सका है, लेकिन महिलाओं और बच्चों को अपने पास से पुष्टाहार दे रहे हैं। पुष्टाहार में लड्डू प्रीमिक्स, दलिया, वीनिंग फूड बांटा जा रहा था।

केंद्रों पर पुष्टाहार के लाले
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार का वितरण भी ठप है। शासन ने जिले में मैसर्स कान्टीनेंटल मिलकोज इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली को नामित किया है। लेकिन केंद्रों पर अब तक पुष्टाहार नहीं पहुंच सका है। बताया जाता है कि इस बार शासन से नौ प्रकार का पुष्टाहार उपलब्ध कराया गया है, मगर जिले में एक भी तरह का पुष्टाहार नसीब नहीं हो रहा है।

यह है कुपोषण का हाल
परियोजना कुपोषित अति कुपोषित
अलीगंज 2153 369
जलेसर 1344 187
मारहरा 1442 252
सकीट 1800 322
जैथरा 1619 329
अवागढ़ 1138 263
निधौलीकलां 1425 407
शीतलपुर 2243 408
एटा शहर 578 100
कुल 13742 2637


‘कुपोषण से निपटने के लिए योजनाएं चल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुष्टाहार को लेकर तेजी से काम चल रहा है। सोमवार तक सभी केंद्रों पर पुष्टाहार पहुंच जाएगा। नई व्यवस्था के चलते दिक्कत हो रही है।’
विज्ञापन

आशा ढींगरा, प्रभारी डीपीओ, एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें