मथुरा। मसानी जनरल मोटर्स स्टोर्स पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने की मना करने पर दो युवकों ने दो सेल्समैन की पिटाई कर दी थी। यह प्रकरण गर्मा गया है। 21 मई की वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मथुरा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक जून से सुबह आठ से रात आठ बजे तक पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय लिया है।
आक्रोशित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मुलाकात कर अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, विनीत कपूर, अंकुर कपूर, प्रदीप शर्मा, राजन अग्रवाल, तरुण राजपूत, अनिल दिलेर समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।