एटा। बुधवार शाम की आंधी में टूटे 224 खंभों एवं पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर डैमेज होने से ग्रामीण खंड की विद्युत व्यवस्थाएं चरमरा गईं। दूसरे दिन गुरुवार को भी दर्जनों गांवों की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इससे बिजली विभाग को 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
आंधी बारिश बिजली उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहे हैं। वहीं बिजली विभाग को भी लाखों की चपत लग रही है। विगत सप्ताह की आंधी में टूटे 160 खंभों और तारों की मरम्मत पूरी हुई ही थी कि इस बार की आंधी में 224 से अधिक पोल धाराशाही हो गए। सर्वाधिक नुकसान जलेसर क्षेत्र में हुआ। यहां 110 खंभों के साथ पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से भी बड़ा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। 22 लाख रुपये मूल्य के ट्रांसफार्मर की मरम्मत में दस लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी। वहीं दस लाख रुपये से अधिक का खर्च खंभों की मरम्मत पर भी आने का अनुमान है। बता दें कि अभी तक आई आंधियों में चार सौ से अधिक बिजली पोल टूट अथवा गिर चुके हैं।
-----------
विकास खंड टूटे बिजल पोल
अवागढ़ 39
जलेसर 114
निधौली कलां 26
जैथरा-अलीगंज 45
-----------
आंधी में ग्रामीण खंड प्रथम में 110 और द्वितीय में 114 बिजली पोल और तार टूटे हैं। वहीं जलेसर आईटीआई पर लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर भी डैमेज हुआ है। इसके चलते दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित है। मरम्मत कार्य जारी है। शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
-सोपाली सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण खंड
आंधी-बरसात में गिरे पेड़, टूटे विद्युत पोल
जलेसर। बुधवार रात आंधी से तमाम पेड़ और विद्युत पोल टूट गए। दीवार गिरने से महानमई में किसान की 50 हजार की भैंस मर गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार रात आई तेज आंधी के कारण असर इसोली, सकरोली, महानमई, जमो, बेरनी, नगवाई आदि ग्रामों में हजारों पेड़ धराशाई हो गए। वहीं दर्जनो विद्युत पोल भी टूट गये। इसके चलते पूरे दिन विद्युुत व्यवस्था भंग रही। ग्राम महानमई में हाकिम खां पुत्र रमजानी एवं संजू खां सहित दर्जनों किसानों के मकानों की दीवार गिर गईं। वहीं हाकिम खां की एक भैंस मर गई। महानमई में ही 15 वर्षीय बालक आंधी की चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं आंधी के बाद आई बरसात में ओले गिरने से सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया। आंधी में नगला चांद में पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह के ट्यूबवेल की दीवार एवं विद्युत के तीन पोल टूट गए।
8.30 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।