फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे अपनी छोड़ लूट की बाइक से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के जाजूमई पुल के पास अपाचे सवार बदमाशों ने एक बाइक लूट ली। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा होते देख लुटेरे अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को तलाशने का प्रयास किया।
विज्ञापन


महेश पुत्र अंतराम निवासी नगला गेहूूं थाना जसराना अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जाजूमई पुल के पास अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने उससे बाइक लूट ली। जब महेश ने शोर मचाया तो लोग दौड़ कर आने लगे। भीड़ को आता देख बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। जबकि महेश की बाइक ले उड़े। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि बाइक बरामद कर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें