फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्जी में खींच कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
Gangrape
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना के एक गांव में शौच करके लौट रही किशोरी को तीन लोगों ने बुर्जी में खींच कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मामला थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में बीती रात किशोरी को एक युवक ने घर से खींच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र गांव में गैंगरेप का मामला विगत 31 मार्च का है। पिती ने तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी 31 मार्च की शाम खेत में शौच कर लौट रही थी कि रास्ते में गांव के दो लोगों एवं एक अन्य लोगों ने उसे बुर्जी में बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ऊदल सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी वारदात थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में हुई। बीती रात किशोरी घर में सो रही थी। तभी उसका रिश्ते में लगने वाले चचेरा भाई आया और किशोरी को घर के अंदर खींच ले गया और दुष्कर्म किया। तभी घर में जगार होने पर युवक भाग गया। पीड़ित परिवार किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें