फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी के चरण और सर्वांग दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण और सर्वांग दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु अपने आराध्य के वर्ष भर में एक बार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह चरण और शाम को सर्वांग दर्शन के लिए लालायित रहे।
विज्ञापन


मंदिर में चंदन की आभा का वातावरण और सुगंधित इत्र और पुष्पों से महकता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं में बरबस ही आध्यात्मिक भावना का संचार कर रहा था। अक्षय तृतीया पर समय से लगभग सवा घंटे पूर्व 6:40 बजे मंदिर के पट खुले तो मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी लाल के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। ठाकुरजी के दर्शन का क्रम सुबह और सायं कालीन बेला में चला। शाम को भी भक्तों की भीड़ संभाले नहीं संभली।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सभी श्रद्धालुओं के प्रसाद, माला और सामान की तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। इसके साथ ही नगर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन


सवा घंटे पूर्व खुल गए ठाकुरजी के पट
वृंदावन। अक्षय तृतीय पर्व पर बुधवार को सुबह तय समय 7:45 से पूर्व 6:20 पर ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुल गए वहीं आरती भी तय समय 12 बजे के बाद हुई। वहीं सायंकालीन दर्शन में तय 5:45 से कुछ समय पूर्व ही मंदिर के पट खोल दिए गए।

इसे लेकर मंदिर के सेवायत चर्चा करते दिखे। मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने कहा कि विशेष पर्वों पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए दर्शन के कुछ समय में परिर्वतन किया जा सकता है। फिर भी वह इसकी जांच कराएंगे कि कितने समय पूर्व पट खुले।

शीतल जल सेवा की
वृंदावन। अक्षय तृतीया पर्व पर अक्षय पुण्य प्राप्ति की कामना से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने नगर में विभिन्न स्थानों पर शीतल जल एवं शर्बत की प्याऊ लगाईं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के दर्शनार्थी दर्शन के लिए धर्मनगरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें