फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालश्रम कराने के उद्देश्य से दिल्ली ले जाए जा रहे थे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमावर की शाम मगध एक्सप्रेस में तस्करी कर ले जाए जा रहे नौ बच्चे पकड़ने जाने के बाद काउंसिलिंग में कई खुलासे हुए हैं। मां-पिता की गरीबी का फायदा उठाकर इन बच्चों से बालश्रम कराने के उद्देश्य से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसकी एवज ने तस्करों ने हर माह तीन से चार हजार रुपये मां-पिता से तय किए थे।
विज्ञापन


सभी बच्चे बिहार के इस्लामपुर से लाए जाए जा रहे थे। जानकारों के मुताबिक तस्करों का एक बढ़ा गैंग है। कई चरणों में बच्चों की तस्करी होती है। पहली तस्करी इस्लामपुर में हुई थी, जिन्होंने अभिभावकों को भरोसे में लिया था। इसके बाद बच्चों को दूसरे गैंग को सौंप दिया गया। दिल्ली जाकर यह बच्चे अन्य गैंग को सौंप दिए जाते हैं। वहां पर बच्चों को बंधुआ मजदूर बनाकर बालश्रम कराया जाता था। 24 घंटे वही रखकर कार्य कराया जाता था।

तस्करों से चुंगल से बच्चे भाग खड़े न हों, इसके लिए सभी बच्चों के माथे पर लाल टीका लगाकर उनकी पहचान बना दी थी। इसी से चाइल्ड लाइन एवं जीआरपी को बच्चों की पहचान हुई। डीपीओ अजयपाल सिंह के निर्देशन पर राजकीय बाल सुधार गृह अधीक्षक ने मंगलवार को सभी बच्चों के अभिभावकों से संपर्क साधकर बच्चे पकड़े जाने की सूचना दे दी गई। चाइल्ड लाइन के जफर आलम ने भी बिहार चाइल्ड लाइन से संपर्क साधा। जफर आलम ने बताया कि सभी के अभिभावकों से संपर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें