जलेसर। गत दिवस फेसबुक पर विधायक संजीव दिवाकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग सभासद संजय वर्मा को महंगा पड़ गया है। विधायक के सहयोगी कान्हा वार्ष्णेय ने सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महावीरगंज के सभासद संजय वर्मा द्वारा गत दिवस विधायक के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर टिप्पणी कर के साथ ही जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया था। उल्लेखनीय है कि 15 दिन पूर्व महावीरगंज निवासी युवक गणेश हत्याकांड के दौरान भी सभासद एक फर्जी चिकित्सक के द्वारा विधायक के विरुद्ध आपत्ति जनक शब्दाें का प्रयोग करते हुए युवक गणेेश का शव कोतवाली से उठाकर महावीरगंज में जाम लगाया था। महिलाओं को आगे करके विधायक एवं पुलिस फोर्स को खरी खोटी सुनाई थी। उस समय विधायक एवं पुलिस बल ने चुप्पी साध ली थी। सभासद द्वारा दोबारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विधायक के निर्देश पर उनके सहयोगी कार्यकर्ता कान्हा वार्ष्णेय ने हरिजन उत्पीड़न एवं अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया है।