फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में फायरिंग से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शनिवार रात हनुमान रोड स्थित एक मैरिज होम के बाहर बारात चढ़त के दौरान फायरिंग होने से आसपास के बाशिंदें परेशान हो गई। थाना पुलिस ने फायरिंग की जानकारी से इंकार किया है। उधर शादी समारोह स्थल के बाहर हुई फायरिंग के फोटो सोशल मीडिया पर वारयल हो चुके हैं।
विज्ञापन



शादी समारोह में लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग की घटनाएं नहीं थम रहीं। शनिवार को एक मैरिज होम में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शनिवार को देर रात थाना रसूलपुर क्षेत्र के हनुमान रोड पर स्थित मैरिज होम के बाहर हर्ष फायरिंग हुई। लाइसेंसी बंदूक और रायफल से हुई फायरिंग की आवाज सुन वाशिंदे तक हैरान रह गए।

बैंडबाजों के साथ फायरिंग के शोर से लोग परेशान हो गए। एसओ रसूलपुर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि हनुमान रोड पर रात 11 बजे तक हर्ष फायरिंग नहीं हुई। इसके बाद यदि किसी ने फायरिंग की है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बासनगर निवासी बबलू की पुत्री रिजबाना की बारात टूंडला से आई थी। बारात चढ़त के दौरान किसी बात पर विवाद होने से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने दुल्हन के पिता के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मोहल्ले के गलत काम में लिप्त लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। एसओ रामगढ़ भानुप्रताप सिंह ने कहा कि शादी समारोह में डलिया के सामान को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी गई। तहरीन आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में गडबडी की शिकायत पर निलंबित तीन पंचायत सचिवों को जांच में निर्र्दोष पाए जाने पर बहाल किए जाने निर्देश सीडीओ ने जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार ब्लॉक नारखी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रणवीर सिंह और सौरभ कुमार के अलावा ब्लॉक टूडंला में तैनात रामशंकर के विरूद्व पीएम आवासा योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी संबंधी शिकायत पर दिसंबर में सीडीओ ने निलंबित कर दिया था। आरोपों की जांच डीपीआरओ ने की थी। जांच में आरोप सिद्व नहीं होने पर सीडीओ डॉ अशोक कुमार ने तीनों को बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें