फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में वृद्घ को गालियों से भूना

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। प्रधानी की रंजिश में बुजुर्ग की हत्या कर दी। दिनदहाडे़ हुई हत्या की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद है।
विज्ञापन


गांव सराय नूरमहल निवासी रंजीत सिंह (60) स्वर्गीय टीकम सिंह की गांव के ही सुखवीर सिंह से प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे रंजीत सिंह ट्यूबवेल पर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। रंजीत सिंह को तीन से चार गोलियां लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

रंजीत सिंह की हत्या से गांव में तनाव के हालात हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, सीओ संजय वर्मा, थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे। तनाव के हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भिजवाया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पूर्व में रंजिशन हुई घटना में हत्या करने का आरोप लगाया है। 19 मार्च 2016 को प्रधानी की रंजिश में गांव के योगेन्द्र सिंह जाट (45) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें रंजीत सिंह का पुत्र बड़ेला उर्फ रंजीत, पप्पू उर्फ दिलीप, देवेन्द्र सिंह निवासी सराय नूरमहल के अलावा चंद्रवीर यादव व इन्द्रवीर यादव निवासी गढ़ी निर्भय के विरुद्ध रिपोर्ट हुई थी, जिसमें सभी आरोपी जेल में हैं। हत्यारोपियों को हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें