मैनपुरी। भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का अकारण उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस निरंकुश हो चुकी है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह बातें विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कही।
सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में पार्टी ने सोमवार को तिकोनिया पार्क में धरना दिया। धरने के बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। विधायक किशनी ने कहा 21 जनवरी को उनके आवास पर पहुंचे यूपी 100 के सिपाहियों ने उनसे मिलने आए कार्यकर्ताओं से अभद्रता की।
विरोध करने पर सिपाहियों ने उनसे भी अभद्रता की। संबंधित सिपाहियों को निलंबित किया जाना चाहिए। विधायक सदर राजू यादव ने कहा प्रदेश में अपराध चरम पर है। पुलिस निरंकुश हो चुकी है। महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा सरकार के इशारे पर काम करने वाली पुलिस को अपनी मानसिकता बदलनी होगी।
जिलाध्यक्ष खुमानसिंह वर्मा ने कहा अगर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस मौके पर जगराम सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, सुखवीर सिंह यादव, हृदेश सिंह जौनी, पसीरउद्दीन वारसी, रावल सिंह यादव, मिलाप सिंह यादव आदि मौजूद थे।