फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक, मस्ती और धमाल के साथ 2018 का स्वागत

विज्ञापन
New Year 2018 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। फिल्मी गीतों पर थिरकते कदम, बधाइयां देते लोग और फिजा में गूंजता शोर। कुछ ऐसा ही नजारा था रविवार को जिले के कोचिंग संस्थानों का। मौका था नववर्ष 2018 के स्वागत कार्यक्रम का। न्यू ईयर के वेलकम के दौरान युवाओं ने डीजे पर जमकर मस्ती और धमाल मचाया।
विज्ञापन


वहीं रात 12 बजे से बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। जगह-जगह हुए आयोजनों के दौरान नए साल में देश और समाज में खुशहाली लाने की कामना की गई। इस दौरान युवाओं ने पटाखे चलाकर नववर्ष का स्वागत किया।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवाओं ने 2017 को धमाल के साथ विदाई दी और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया। जगह-जगह कार्यक्रम में युवा डीजे पर जमकर थिरके और केक काटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


व्हाट्स एप पर चला संदेशों का दौर
यूं तो नववर्ष के आगमन से पहले ही बधाई संदेश शुरू हो गए थे, लेकिन रविवार को लोगों ने एक-दूसरे को खूब संदेश भेजकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। संदेशों के जरिए लोगों ने खुशहाली की कामना की और पिछले वर्ष में हुई भूलों की क्षमा मांगी।

मंदिरों में हुए आयोजन
नववर्ष के स्वागत के दौरान शहर के मंदिरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साईं धाम में रात 12 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की भक्ति कर नववर्ष में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें