फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में 111 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

विज्ञापन
निकाय चुनाव
विज्ञापन
कासगंज। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को जमानत बचाने के भी लाले पड़ गए। अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतरे 130 प्रत्याशियों में से मात्र प्रत्याशियों की जमानत बच सकी। शेष प्रत्याशियों को अपनी जमानत गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


कासगंज नगर पालिका से चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी उतरे। विजेता निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू, उपविजेता राधा माहेश्वरी ही अपनी जमानत बचा सके। कांग्रेस, सपा, बसपा सहित सभी 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पालिका सोरों में विजेता भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी, निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रवती अपनी जमानत बचा सकी।

15 प्रत्याशियों में से कांग्रेस, सपा, बसपा, सहित 13 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पालिका गंजडुडवारा मेें विजेता भाजपा प्रत्याशी संजीव गुप्ता, उपविजेता बसपा प्रत्याशी हाजी मुनव्वर हुसैन, निर्दलीय प्रत्याशी स्वालेे अंसारी ही अपनी जमानत बचा सके। सपा, आप सहित शेष पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचातय सिढ़पुरा से विजेता कंचन गुप्ता ही अपनी जमानत बचा सकी।
विज्ञापन


सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत पटियाली में विजेता निर्दलीय प्रत्याशी शशि मिश्रा, उपविजेता बसपा प्रत्याशी मोहम्मद नसीम की ही जमानत बची। भाजपा, कांग्रेस, सपा, आप, रालोद सहित 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत मोहनपुर में विजेता बसपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र, उपविजेेता कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत कुमार ही अपनी जमानत बचा सके। भाजपा, सपा सहित 6 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

नगर पंचायत सहावर में विजेता निर्दलीय प्रत्याशी जाहिदा सुल्तान ही अपनी जमानत बचा सकी। भाजपा, बसपा सहित 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत अमापुर में विजेता बसपा प्रत्याशी चंांद अली, उपविजेता सुलोचना गुप्ता की ही जमानत बची। भाजपा सहित 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

नगर पंचायत भरगैन में विजेता सपा प्रत्याशी जैतून बेगम, भाजपा प्रत्याशी नजमा बेगम, निर्दलीय रिहाना बेगम ही अपनी जामनत बचा सकी बसपा, कांग्रेस सहित 13 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत बिलराम में बिजेता सपा प्रत्याशी ज्योति ही अपनी जमानत बचा सकी। भाजपा, बसपा, कांग्रेस सहित 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें