फिरोजाबाद/टूंडला। शुक्रवार शाम चलती ईको कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि कार में केवल चालक था। जो किसी तरह कार से बाहर निकल आया।
एटा से टूंडला की तरफ आ रही ईको कार में पचोखरा के समीप पहुंचते ही अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक संजय सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी गांव हसन, जहानपुर पोस्ट हारन जिला आगरा चलती कार से कूद गया। देखे ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।
कार को जलते देख लोग जहां के तहां रुक गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।