फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किसान से लूटे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला खंगर के ग्राम गनपतपुर में बैंक से पैसा निकाल कर ले जा रहे किसानों को बाईक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया और मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार की दोपहर का है जब सत्यवीर और उसके पिता श्रीकृष्ण सिरसागंज बैंक आफ इंडिया में आए। उन्हाेंने अपने खाते से दो लाख रुपये की नगदी निकाली। पैसे निकालने के बाद दोनों लोग टैंपो में बैठ कर अपने गांव के लिये रवाना हो गये।

नगला खंगर पहुंचने पर सत्यवीर ने वहां पर एक मकान में रखी अपनी साईकिल निकाली और अपने पिता को साईकिल पर बैठाकर अपने गांव गनपतपुर की ओर चलने लगा। लेकिन गांव के पास पहुंचते ही एक बाईक पर बैठे तीन युवकों ने उन्हे घेर लिया और हथियारों के बल पर उनसे पैसों का थैला छीन लिया।
विज्ञापन


पैसे कब्जे में आते ही तीनों बदमाश मौके से फरार हो गये। वहीं घटना की जानकारी होते ही थाना नगला खंगर पुलिस हरकत में आ गयी। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें